WPL 2023: गुजरात जाएंट्स ने जीता पहला मैच, RCB को 11 रन से दी मात

WPL 2023 GG vs RCB
WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का छठा मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और गुजरात जायंट्स (GG) के बीच खेला गया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने RCB को 11 रन से हरा कर मैच जीत लिया है।
रॉयल चेलेंगर्स बेंगलुरु की यह लगातार तीसरी असफलता है। गुजरात ने इस मुकाबले  में टॉस जीतकर पहले बैटिंग निर्णय लिया। उसने 20 ओवर में 7 विकेट गवांकर 201 रन बनाए। जवाब में RCB ने 20 ओवर में छह विकेट गवांकर 190 रन ही बना सकी।
 गुजरात जाएंट्स को पहला झटका तीसरे ओवर में लगा। मेगन शुट ने ओवर की आखिरी बॉल पर सब्बिनेनी मेघना को पवेलियन भेजा। मेघना ने 11 गेंद पर आठ रन बनाए।
गुजरात जाएंट्स की ओपनर सोफिया डंकली ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए महिला प्रीमियर लीग में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाई। गुजरात की इनिंग का पावरप्ले खत्म हो चुका है। RCB को दूसरी सफलता आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयंका पाटिल ने दिलाई।
उन्होंने घातक बैट्समैन सोफिया डंकली को हीथर नाइट के हाथों कैच कराया। डंकली ने 28 गेंद पर 65 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के जड़े |