पूरी दुनिया में सबसे बड़ी महिला क्रिकेट लीग में से एक WPL 2026 का आगाज 9 जनवरी से होने वाला है. इस लीग में दुनियाभर की कई बड़ी क्रिकेटर्स शिरकत करने वाली हैं. इस बार 28 दिनों में कुल 22 मैच खेले जाएंगे और इसमें फैंस का मनोरंजन होने की पूरी गारंटी है. इस लीग के शुरू होने से पहले जानिए महिला क्रिकेट के वो नियम जो पुरुष क्रिकेट से अलग हैं. साथ ही आपको बताएंगे महिला और पुरुष क्रिकेटरों के बल्लों में क्या फर्क होता है. क्या आप जानते हैं कि महिला और पुरुष क्रिकेट में सबसे बड़ा अंतर गेंद के वजन का होता है. इसके अलावा मैदान के बीच में जो घेरा होता है वो भी महिला क्रिकेट में अलग साइज का होता है.


