पहलवान मुद्दे पर भाजपा आलाकमान सक्रिय ! बृजभूषण को अनावश्यक बयानबाजी से बचने का निर्देश

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ऐलान किया है कि 5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली अयोध्या चलो को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जा रहा है क्योंकि पुलिस जांच चल रही है। माना जा रहा है कि इस रैली के पीछे भाजपा का हाथ है। पहलवान मुद्दे पर भाजपा आलाकमान सक्रिय हो गया है। उसने सांसद को निर्देश दिया है कि अनावयश्क बयानबाजी से बचें।

मिली जानकारी के मुताबिक  5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली अयोध्या चलो को रद करना इस ही कड़ी का ही हिस्सा है। साथ ही भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यह निर्देश दिया गया है कि, अनावश्यक बयानबाजी से बचें। सूत्रों की मानें तो हाईकमान के निर्देश पर ही बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को होने वाली प्रस्तावित रैली रद्द की है। यह जन चेतना महारैली अयोध्या के रामकथा पार्क में होनी थी। अयोध्या जिला प्रशासन ने भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यहां पांच जून को रैली करने की अनुमति नहीं दी है।

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि पुलिस जांच के चलते इस रैली को फिलहाल के लिए स्थगित किया जा रहा है। बृजभूषण शरण सिंह ने फेसबुक पर लिखा, मेरे प्रिय शुभचिंतकों! आपके समर्थन के साथ पिछले 28 वर्षों से लोकसभा के सदस्य के रूप में सेवा की है। मैंने सत्ता और विपक्ष में रहते हुए सभी जातियों, समुदायों और धर्मों के लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया है। इन्हीं कारणों से मेरे राजनीतिक विरोधियों और उनकी पार्टियों ने मुझ पर झूठे आरोप लगाए हैं।
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आगे लिखा वर्तमान स्थिति में कुछ राजनीतिक दल विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर प्रांतवाद, क्षेत्रवाद और जातीय संघर्ष को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। उद्देश्य यह है कि 5 जून को अयोध्या में एक संत सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया ताकि पूरे समाज में फैल रही बुराई पर विचार किया जा सके, लेकिन अब जबकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए “जन चेतना महाराली, 5 जून, अयोध्या चलो” कार्यक्रम कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बृजभूषण शरण सिंह ने लिखा कि, इस मुद्दे पर सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के लाखों समर्थकों और शुभचिंतकों ने विनम्र तरीके से मेरा समर्थन किया है। इसलिए मैं सबका आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाता हूं कि मैं और मेरा परिवार हमेशा आपका कर्जदार रहेगा। आपका बृजभूषण शरण सिंह। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles