उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा को आगरा से जोड़ने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार कम होने वाली है. ठंड बढ़ने की वजह से आने वाले दिनों में कोहरा और धुंध बढ़ेगा. ऐसे में गाड़ियों की रफ्तार पर लगाम लगा दी जाएगी, जिससे की किसी भी अनहोनी से बचा जा सके. कोहरे की वजह से कई बार सड़क हादसे हो जाते हैं. इसी को देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने स्पीड पर ब्रेक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है.
15 दिसंबर से 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की स्पीड 100 से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे करने का फैसला किया गया है. अगर कोई तय स्पीड लिमिट का कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ ट्रैफिक पुलिस एक्शन लेगी और ऑनलाइन चालान कर सकती है. ग्रेटर नोएडा से आगरा तक फैला ये यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों से होकर गुजरता है.



