यमन की राजधानी साना में भगदड़ से 80 की मौत, 100 से अधिक घायल

यमन की राजधानी साना में भगदड़ से 80 की मौत, करीब 100 घायल
यमन की राजधानी साना में एक कार्यक्रम में अचानक से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 80 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें 13 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि, मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हाउथी व‍िद्रोह‍ियों के अल-मसीरा सैटेलाइट टीवी चैनल के अनुसार, सना में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोताहेर अल-मरौनी ने मरने वालों की संख्या की जानकारी दी। और कहा कि, कम से कम 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। राजधानी साना बुधवार देर रात वित्तीय सहायता वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें यह हादसा हुआ है। जिस स्कूल में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, उसे सील कर दिया गया है। पत्रकारों पर रोक लगा दी गई है।
Stampede in Yemen's capital kills at least 85: Houthi officials - The Hindu
चश्मदीदों अब्देल-रहमान अहमद और याहिया मोहसिन ने कहा कि, कार्यक्रम में भीड़ बढ़ गई थी। जिसे नियंत्रित करने के प्रयास में हथियारबंद हाउथियों ने हवा में गोली चला दी। यह गालियां बिजली के तार से टकरा गईं, और बड़ा विस्फोट हो गया। इससे दहशत फैल गई। और भगदड़ शुरू हो गई। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि, उसने दो आयोजकों को हिरासत में लिया है। और इस हादसे की जांच चल रही है।
मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्दल-खालेक अल-अघरी ने कहाकि, इस भगदड़ के लिए इवेंट आयोजक दोषी हैं। अगर स्थानीय प्रशासन से बात करके यह चैरिटी कार्यक्रम किया जाता तो ऐसी घटना न होती। आयोजकों ने बेतरतीब तरीके से फंड बांटने का काम किया। बताया जा रहा है कि, दो दिन बाद ही ईद आने वाली है। जिसे देखते हुए लोगों को यह आर्थिक मदद दी जा रही थी, पर यह हादसा हो गया। पूरे शहर में मायूसी फैल गई है।
Yemen Capital Sanaa Eighty People Died During Ramadan Charity Distribution  In Stampede
मौजूदा वक्त में यमन की राजधानी साना ईरानी समर्थित हूती के नियंत्रण में है। हूती विद्रोहियों ने यमन की सरकार को हटाकर राजधानी पर कब्जा कर लिया था। तभी से यहां गृह युद्ध की शुरुआत हुई। इसकी जड़ में शिया और सुन्नी विवाद में है। दरअसल यमन की कुल आबादी में 35 फीसद की हिस्सेदारी शिया समुदाय की है जबकि 65 फीसद सुन्नी समुदाय के लोग रहते हैं।
Previous articleशूटिंग के दौरान फटे जूते पहनकर आते हैं सलमान खान, जानें क्या है वजह?
Next articleअतीक-अशरफ के हमलावरों ने एसआईटी की पूछताछ में खोले कई बड़े राज