महाकाल के दरबार में योगी आदित्यनाथ, भर्तृहरि गुफा में भी किया पूजन

महाकाल के दरबार में योगी आदित्यनाथ, भर्तृहरि गुफा में भी किया पूजन

यूपी के चीफ मिनिस्टर योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ नाथ संप्रदाय और भर्तहरि गुफा के महंत रामनाथ महाराज भी थे। गर्भगृह में यश गरु, विजय गुरु और संजय गुरु ने योगी आदित्यनाथ को विधिविधान से पूजन कराया और माला और स्मृति चिन्ह भेंट किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने उज्जैन के महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा की। महाकाल दर्शन करने के बाद योगी आदिनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जय महाकाल।

योगी आदित्यनाथ करीब 40 मिनट मंदिर परिसर में रहे। आदित्यनाथ ने गाय के दूध, दही, घी के साथ ही शक्कर, फल के रस से महाकाल का अभिषेक किया। आदित्यनाथ ने रुद्राक्ष की माला, बिल्व पत्र, मखाने की माला, केसर, चंदन, इत्र अर्पित कर पंचामृत पूजन किया।

योगी उज्जैन में नाथ संप्रदाय के महंत से भी मिले। योगी ने भर्तहरि गुफा के दर्शन किए और यहां महंत रामनाथ ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ की समाधि पर भी मत्था टेकने गए। सीएम योगी के दौरे को लेकर महाकाल से लेकर भर्तहरि गुफा और गोरखनाथ समाधि तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। योगी के साथ उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव एवं विधायक पारस जैन भी मौजूद थे।

भर्तहरि गुफा के महंत रामनाथ महाराज ने योगी आदित्यनाथ को 51 किलोग्राम का पीतल से बना त्रिशूल भेंट किया। योगी ने गोरखनाथ राजा भर्तहरि और गोपीचंद महाराज की तपस्या स्थल के दर्शन कर पूजन किया, उसके बाद गोशाला में गाय को भी गुड़ खिलाया।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक योगी आदित्यनाथ दोपहर 3 बजे हेलीकाप्टर से इंदौर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। योगी आदित्यनाथ इसके बाद सीधे राजबाड़ा जाएंगे, जहां देवी अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंघ. राजबाड़ा के बाद वे सीधे नाथ मंदिर जाएंगे। यहां ध्वज स्तंभ का अनावरण करेंगे। मंदिर परिसर में यह ध्वज 40 फीट का बनाया गया है।

Previous articleनाना पाटेकर ने बिना नाम लिए उड़ाया इन फिल्मों का मजाक, कहा- ‘झेलनी मुश्किल हो गई’
Next articleUPI से कर दिया गलत अकाउंट में भुगतान! तो ऐसे मिलेंगे पैसे वापिस