योगी मंत्रिमंडल का विस्तार: पांच का प्रमोशन, 17 नए चेहरे

23 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट
23 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का आज यानी बुधवार को पहला विस्तार हुआ। 6 कैबिनेट, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों ने राज्यमंत्री आनन्दी बेन पटेल की मौजूदगी में शपथ लिया है। कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरण का खास ध्यान रखा गया है। 23 मंत्रियों में से 6 ब्राह्मण, 2 क्षत्रिय, 2  जाट, 1 गुर्जर,  3 दलित, 2  कुर्मी, 1  राजभर, 1  गडरिया, 3 वैश्य, 1 शाक्य और 1 मल्लाह हैं।

बतादें कि पांच मंत्रियों का बतौर प्रमोशन हुआ है। जिसमें 4 कैबिनेट मंत्री

डॉ0 महेन्द्र सिंह(राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार)

श्री सुरेश राणा(राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार)

श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी(राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार)

श्री अनिल राजभर(राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार)

जबकि एक राज्य मंत्री डॉ0 नीलकंठ तिवारी इस स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में चुने गए हैं।

मंत्रियों की सूची कुछ इस प्रकार है-

कैबिनेट मंत्री के रूप में महेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राम नरेश अग्निहोत्री, सुरेश राणा, अनिल राजभर, कमला रानी ने शपथ ली। नील कंठ तिवारी, कपिल देव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान और रवींद्र जायसवाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।

इसके अलावा अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, विजय कश्यप, गिराज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, नीलिमा कटियार, चौधरी उदय भान सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रामशंकर सिंह पटेल और अजीत सिंह पाल ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

Previous articleयोगी मंत्रिमंडल में फेरबदल कल, कई मंत्रियों का इस्तीफा
Next articleचिदंबरम के देश छोड़ने पर रोक, सुप्रीम कोर्ट में ED-CBI ने दाखिल किया कैविएट