योगी सरकार की नींद गायब, रातभर प्रियंका गांधी को मनाते रहे अफसर

धरने पर बैठीं प्रियंका
धरने पर बैठीं प्रियंका

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बुधवार को हुए जमीनी विवाद मामले में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र जाने की जिद पर अड़ गई हैं। प्रियंका गांधी का कहना है कि वो नरसंहार पीड़ितों से मिले बगैर वापस नहीं जाएंगी।  मिर्जापुर पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें वहां जाने से रोक रखा है और जब वह नहीं मानीं तो बाद में पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया।  इसके बाद प्रियंका गांधी पूरी रात चुनार गेस्टहाउस में रहीं. देर रात तक अफसरों का मिर्जापुर गेस्ट हाउस आना जाना लगा रहा उन्हें मनाते रहे लेकिन प्रियंका गांधी ने भी साफ कर दिया कि वह नरसंहार पीड़ितों से मिले वगैर वापस नहीं लौटेंगी।

प्रियंका के इस एक फैसले ने योगी सरकार की रातों की नींद ही गायब कर दी, रात भर योगी सरकार के आलाअधिकीरी प्रियंका को मनाने के लिए भरपूर मशक्कत करते रहे अफसर चुनार किला में बने गेस्ट हाउस के चक्कर काटते रहे पर प्रियंका ने माने से साफ इनकार कर दिया। नसे मिलने वाराणसी जोन के एडीजी, कमिश्नर और डीआईडी पहुंचे लेकिन, प्रियंका ने इन सभी से साफ-साफ कह दिया कि वह सोनभद्र नरसंहार पीड़ितों से मिले बिना वापस नहीं लौटेंगी।

दरसल, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 17 जुलाई को जमीनी विवाद के चलते हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचीं। प्रियंका गांधी के काफिले को शुक्रवार को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोक दिया गया। यहां बीएचयू के ट्रामा सेंटर अस्पताल जाकर उन्होंने सोनभद्र हत्याकांड में गंभीर रूप से घायल लोगों से मिल कर उनका हाल जानने की कोशिश कीं। इसके बाद सोनभद्र जाने के लिए उनका काफिला रवाना हुआ लेकिन मिर्जापुर जिले के नारायणपुर में कमिश्नर मिर्जापुर के निर्देशों पर उनके काफिले को रोक दिया गया। इसके बाद वह मिर्जापुर की नरायणपुर पुलिस चौकी के सामने वह सड़क पर धरने पर बैठ गई हैं। सोनभद्र जिलाधिकारी ने धारा 144 का हवाला दिया है।

बतादें कि, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के उभभा गांव में जमीन को लेकर काफी लंम्बे समय से दो पक्षों में विवाद चल रहा था। यह विवाद ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच चल रहा था। दोनो पक्षों की इस लड़ाई में एक ही पक्ष के 9 लोगों की मौत हो गई , वहीं 25 लोग घायल हो गए। 9 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वहां जा रही थीं। पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने पर नारायणपुर में धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी ने कहा, ‘हम बस पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं।

Previous articleभाई के प्लाट जब्ती से नाराज मायावती, बोलीं- भाजपा ने गरीबों के वोट खरीदे
Next articleICC हाल ऑफ फेम में शामिल होने वाले सचिन छठे भारतीय, दिया ये बयान