आजमगढ़ में बोले योगी, भाजपा के सात साल के विकास कार्य विपक्ष पर भारी

योगी आदित्यनाथ

आजमगढ़: विपक्ष के अब तक के कामों पर भाजपा के केन्द्र और प्रदेश सरकार के सात साल का विकास कार्य भारी है। आज देश के हर व्यक्ति की जुबान पर मोदी का नाम है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहनगर विधानसभा के खरिहानी बाजार के हाईडिल मैदान में गुरुवार को आयोजित विजय संकल्प रैली में कही। उन्होंने कहा कि तीन चरणों के चुनाव सम्पन्न हो गये हैं। जनता का भाव यही बता रहा है कि तीनों चरणों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुत के साथ सरकार बनने जा रही है। देश के सभी दिशाओं में भाजपा की लहर चल रही है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 में हम लोग 73 सीटे जीते थे। इस बार 76 सीटे जीतेंगे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की पहचान ऋषियों, साहित्यकारों से रही लेकिन सपा बसपा सरकारों में यहां की पहचान आतंक के गढ़ के रूप में थी। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में एक तरफ गोरखपुर और दूसरी तरफ वाराणसी है। ये दोनों शहर विकास के नाम पर काफी आगे बढ़ गये लेकिन बीच के आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, मऊ विकास से अछूते रहे गये। जबकि यहां से निकले लोग बाहर जाकर अपने परिश्रम से खूब प्रगति करते हैं।

गाजीपुर में गरजे अमित शाह, कहा- ‘आतंकियों के साथ हम ‘ईलू-ईलू’ नहीं कर सकते’

आजमगढ़ में अपने ऊपर हुए हमले का जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब यहां हम पर हमला हुआ था तो पूरा आजमगढ़ हमारे साथ था। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के एक साल बाद ही आजमगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बुलाकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का सबसे लम्बा भाग दिया, जिससे यहां विकास की संभावनाएं बढ़ जाए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे के बनने से यहां उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को नौकरियां भी मिलेंगी। इसके साथ ही साथ आजमगढ़ को विश्वविद्याल की सौगात दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकारों के विकास की तुलना भाजपा की केन्द्र के पांच और प्रदेश के दो वर्षों के शासन से करें तो हमारा पलड़ा भारी होगा। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में करीब दो लाख सत्तावन हजार गरीबों को बिजली कनेक्शन, एक लाख छियासठ हजार रसोई गैस और पांच लाख से अधिक परिवारों को शौचालय दिलाने का कार्य किया है। योगी आदित्यनाथ ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ को वोट देकर संसद पहुंचाने की अपील की।

Previous articleगाजीपुर में गरजे अमित शाह, कहा- ‘आतंकियों के साथ हम ‘ईलू-ईलू’ नहीं कर सकते’
Next articleमिलिए ऑर्गैनिक ब्यूटी के फील्ड में अपना लोहा मनवाने वाली इन ब्यूटी क्वीन से