VIDEO: भाई लॉकडाउन देखने निकला था, सपना चौधरी का डांस करना पड़ा

इटावा, राजसत्ता एक्सप्रेस। लॉकडाउन में घर पर ही रहना है.. ये कुछ लोगों के पल्ले नहीं पड़ रहा है। ऐसे लोग पुलिस की समस्या तो बढ़ा ही रहे हैं, साथ ही खुद को मजाक का पात्र भी बना रहे हैं। आए दिन वायरल हो रहे वीडियो में पुलिसकर्मी लॉकडाउन तोड़ने पर लोगों पर लठ बरसाते दिख रहे हैं। लॉकडाउन उल्लंघन का नया मामला इटावा में सामने आया है।

लॉकडाउन तोड़ने वाले युवक ने सोचा भी नहीं होगा कि उसे थाने में डांस परफॉर्मेंस देनी होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युवक बेवजह घर से बाहर घूम रहा था। पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी तो, उसे थाने ले आए। थाने में उसे सपना चौधरी के गाने पर डांस करने के लिए कहा गया। वायरल हो रहे वीडियो में नीली कमीज पहने युवक सपना चौधरी के गाने पर डांस करते दिख रहा है।

युवक को नचाकर पुलिसकर्मियों ने अपने सिर आफत मोल ली है। इटावा पुलिस की इस तानाशाही पर सोशल मीडिया यूजर्स मुखर हो गए हैं। पुलिस की आलोचना करते हुए लोगों ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन करार दिया है। लोगों ने युवक को मजबूर करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।