अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, बोले – जहां से पहली बार लड़ा था संसदीय चुनाव, वहीं से लडूंगा

साल 2024 में होने वाले संसदीय चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह कन्नौज से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, कन्नौज में एक आयोजन के दौरान सवाल के प्रतिउत्तर में यह बड़ी बात कही।

उन्होंने कहा कि खाली बैठा हूं क्या करूंगा, इलेक्शन तो लड़ लूंगा। हमारा काम ही है इलेक्शन लड़ना है, जहां से पहली बार संसदीय चुनाव लड़ा था, वहीं से लड़ लूंगा। वैसे भी दल है निर्धारित करेगा की इलेक्शनमें क्या करना है। हमारी चुनावी रणनीति पार्टी की सहमति के आधार पर बनेगी।

गौरतलब है कि एक निजी मैरेज इवेंट में पहुंचे एसपी चीफऔर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कन्नौज संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कन्नौज में उन्होंने डेवलपमेंट किए हैं। इससे इलेक्शन भी लड़ेंगे। वृहस्पतिवार को कन्नौज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना के बेटे यश चंद्रगुप्त का तिलक समारोह हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles