अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर अफवाह, पत्नी ने की पुष्टि

vikram gokhale news: बुधवार रात खबर फैली कि प्रसिद्ध अभिनेता विक्रम गोखले नही रहे. जिसे सुनने के बाद समर्थकों से लेकर फिल्म जगत तक शोक की लहर दौड़ गई. हालांकि , बाद में उनके जीवित होने की पुष्टि की गई और खबर को अफवाह करार दिया गया. 

सीनियर एक्टर की पत्नी वृषाली (Vikram Gokhale wife Vrushali reacts) ने बताया कि वो अभी भी जिंदा हैं। “वह कल दोपहर कोमा में चले गए और उसके पश्चात, उन्होंने स्पर्श करने का जवाब नहीं दिया। वह वेंटिलेटर पर हैं। चिकित्सक कल सुबह तय करेंगे कि आगे क्या करना है, यह इस पर निर्भर करता है कि वह सुधार कर रहे हैं या नहीं। वो अभी भी कोई रिएक्शन नही दे रहे हैं।”

उन्होंने पुष्टि की कि विक्रम गोखले (Vikram Gokhale health update) 5 नवंबर से दीनानाथ मंगेशकर हॉपिटल में एडमिट हैं। “उन्होंने थोड़ा सुधार किया लेकिन फिर से उनकी तबियत नाजुक हो गई। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई परेशानियां हैं। फिलहाल, वो मल्टी ऑर्गन फेलियर से जूझ रहे हैं।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles