बेटे की शादी के बाद अंबानी परिवार ने देश के जवानों के लिए रखा कार्यक्रम

हाल ही में मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी श्लोका मेहता के शादी शादी के बधंन में बंधे। इस साल ये शादी देश की सबसे बड़ी शादियों में से एक है। शादी की चर्चाएं खूब रही हैं। इस शादी में देश-विदेश की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। शादी में बॉलीवु़ड से लेकर राजनीति और खेल जगत बड़े-बड़े दिग्गज शामिल हुए थे।

बेटे की शादी के बाद नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने देश के जवानों के लिए भी खास योजना बनाई और इनके लिए कार्यक्रम रखा गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की चेयरमैन नीता अंबानी ने इस समारोह को संबोधित किया।

इस खास उत्सव में देश की सेना, नेवी, पैरामिलिट्री फोर्सेज, मुंबई पुलिस, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के हजारों जवान शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई के बीकेसी में नए खुले धीरूभाई अंबानी स्क्वायर में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में म्यूजिकल फाउंटेन की खासियत देखने को मिली। इस अवसर पर नीता अंबानी ने शहीद जवानों को सैल्यूट किया।

साथ ही उन्होंने कहा, “हम प्रसन्न और सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि इस शहर और राष्ट्र के रक्षक हमारे उत्सवों में शामिल हो रहे हैं। यह एक भावनात्मक अवसर है हमारे लिए खुशी का मौका है और हमें उम्मीद है कि ये नायक, आज आकाश और श्लोका पर अपने आशीर्वाद की बरसात करेंगे। साथ ही नीता अंबानी ने ऐलान किया कि रिलायंस फाउंडेशन हमारे शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई, नौकरी और जीवनयापन की सारी जिम्मेदारी उठाएगा।

खास ये भी रहा कि इस दौरान नीता अंबानी ने कृष्ण रास लीला प्रस्तुत की। ये पूरा उत्सव शहर और राष्ट्र को सुरक्षित बनाने वाले सैन्य कर्मियों के प्रति आभार और सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में मनाया गया।

वैसे भी अंबानी परिवार ने शादी के पहले ही मुंबई में 50 हजार पुलिसकर्मियों को मिठाई भेजी थी। साथ ही इन्होंने गरीब बच्चों को खाना भी खिलाया और कहा कि एक हफ्ते तक गरीबों को वो खाना खिलाएंगे।

Previous articleकांग्रेस सरकार बनने पर राहुल दिलाएंगे महिलाओं को आरक्षण
Next articleन्यूज़ीलैंड: गोलीबारी में 40 लोगों की मौत 30 घायल, संदिग्ध गिरफ्तार