शिंदे मंत्रीमंडल में शामिल हुए 18 मंत्री, 40 दिन बाद कैबिनेट विस्तार; बीजेपी के खाते में 9 मंत्री

शिंदे मंत्रीमंडल में शामिल हुए 18 मंत्री, 40 दिन बाद कैबिनेट विस्तार; बीजेपी के खाते में 9 मंत्री

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के 40 दिनों के इंतजार के बाद मंत्रीमंडल विस्तार हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के खाते से 9 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया है। एकनाथ शिंदे के गुट से भी इतने ही विधायकों ने शपथ ग्रहण किए है। सबसे पहले राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शपथ ग्रहण किया और फिर दूसरे नंबर पर बीजेपी के ही दिग्गज नेता सुधीर मुनगंटीवार ने शपथ ली। इसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और फिर विजय कुमार गावित ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। भगत सिंह कोश्यारी ने कुल 18 एमएलए को मंत्री पद की शपथ दिलाई है, जिनमें गिरीश महाजन, गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, सुरेश खाडे, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, रवींद्र चव्हाण, अब्दुल सत्तार सम्मिलित हैं।

इसके अतिरिक्त एकनाथ शिंदे खेमे के प्रवक्ता रहे दीपक केसरकर और अतुल सावे, शंभूराज देसाी और मंगलप्रभात ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण किए है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि किस नेता को कौन सा मंत्रालय सौंपा  जाएगा, लेकिन चर्चाएं हैं कि उपमुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस को गृह  मंत्रालय मिल सकता है। इसके अतिरिक्त भी कई महत्वपूर्ण मंत्रालय भाजपा के गुट में जा सकते हैं। शपथ ग्रहण से पूर्व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ भाजपा विधायकों की मीटिंग हुई थी। इसके अलावा  शिंदे खेमे के विधायकों की भी बैठक हुई थी।

एकनाथ शिंदे सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि किसी भी महिला नेता को मंत्री बनने का अवसर नहीं मिला है। इस विस्तार के साथ ही महाराष्ट्र मंत्री परिषद के सदस्यों की तादाद बढ़कर 20 हो गई है। गौरतलब है कि 30 जून को एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने शपथ ग्रहण किया था। तब से ही दोनों सरकार चला रहे थे, लेकिन मंत्रीमंडल विस्तार न होने के चलते निंदा हो रही थी। कहा जा रहा है कि बीजेपी के खाते  से सुधीर मुनगंटीवार, राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन, अतुल सावे जैसे नेताओं को इंपोर्टेंट मिनिस्ट्री  मिल सकती हैं। आगामी एक से दो दिन में मंत्रियों के विभागों का आवंटन हो सकता है।

 

Previous articleरेप के आरोप में ग्वालियर से मिर्ची बाबा हुए गिरफ्तार, पूजा पाठ के बहाने किया था दुष्कर्म
Next articleएक्टर रणवीर के विरुद्ध कोर्ट में याचिका दायर, मैगजीन की कॉपीज सीज करवाने की मांग