Monday, March 31, 2025

प्रतापगढ़ के दो महिला आश्रय गृहों से 26 महिलाएं लापता, डीएम ने दिए जांच के आदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देविरया शेल्टर होम के बाद अब प्रतापगढ़ के दो शेल्टर होम से 26 महिलाओं के गायब होने की बात सामने आ रही है. डीएम के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर जांच के बाद यह बात सामने आई है. इस सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया.

प्रतापगढ़ के डीएम शंभु कुमार ने बुधवार शाम अष्टभुजा नगर के जागृती स्वाधार महिला आश्रय पर छापेमारी की तो इसकी संचालिका और भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रमा मिश्रा ने पंजीकृत महिलाओं की संख्या 16 बतायी, जबकि मौके पर एक महिला रजिया मिली. शेष के बारे में बताया गया की बाहर काम करने गयी है. उप जिलाधिकारी सदर सत्य प्रकाश सिंह ने अचलपुर स्थित स्वाधार केंद्र पर देर रात निरीक्षण में पंद्रह में से बारह महिलाएं गायब पायी गयी.

ये भी पढ़ें-  देवरिया के बाद अब हरदोई के शेल्टर होम से 19 महिलाएं गायब, जांच के आदेश

संचालिका नेहा परवीन ने बताया कि सरकार से कोई फंड नहीं मिलता, वह स्वयं के खर्च पर संचालन करती है. जबकि शाम को जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया तो एक भी महिला नहीं थी केवल तीन बच्चियां मौजूद थी. लेकिन देर रात तक महिलाएं क्यों वापस नहीं लौटी इसका उत्तर प्रशासन को नहीं मिल सका.

ये भी पढ़ें- UP के देवरिया में मुजफ्फरपुर जैसा कांड, काली और सफेद गाडियों में भेजी जाती थी लड़कियां

जिलाधिकारी ने कहा की सत्यापन में 26 महिलाएं गायब पायी गयी हैं और मामले की जांच करायी जा रही है. महिलायें कहां गयी, क्यों गयी हैं इसकी जांच के बाद दोनों केन्द्रों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles