मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए किस-किस को मिला मंत्रिमडल में मौका

मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार, 28 मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए किस-किस को मिला मंत्रिमडल में मौका

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जोरदार जीत के बाद आज कैबिनेट का विस्तार किया गया। इस कैबिनेट विस्तार में तमाम बड़े चेहरों को मौका दिया गया है। डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एक बार फिर तमाम वरिष्ठ नेताओं की हालांकि उम्मीदें जरुर धूमिल हो सकती हैं लेकिन इसके आलावा कई युवा चेहरों को भी कैबिनेट में मौका दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी हर लिहाज से मध्य प्रदेश में एक संतुलित सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 2024 में लोकसभा चुनाव होने को हैं लिहाजा ऐसे मौके पर हर मंत्री को मंत्रिमंडल में पार्टी हाई कमान बड़े ही सोच समझकर जिम्मेदारी दी है। जातीय समीकरण साधते हुए भी कैबिनेट में मंत्रियों को पद दिए गए हैं। आइए देखते हैं कैसे मध्य प्रदेश में कैबिनेट का विस्तार हुआ है, किन चेहरों पर इस बार जोर रहा है..

मोहन यादव जो पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं उनके मंत्रिमंडल की शपथ साढ़े तीन बजे शुरू हुई। इस कैबिनेट में 18 कैबिनेट मंत्री, छह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्यमंत्री मिलाकर कुल 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। यहां देखिए पूरी सूची..

कैबिनेट मंत्री राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री
प्रदुम्न सिंह तोमर कृष्णा गौर राधा सिंह
तुलसी सिलावट धर्मेंद्र लोधी प्रतिमा बागरी
एडल सिंह कसाना दिलीप जायसवाल दिलीप अहिरवार
नारायण सिंह कुशवाहा गौतम टेटवाल नरेंद्र शिवाजी पटेल
विजय शाह लखन पटेल
राकेश सिंह नारायण पवार
प्रहलाद सिंह पटेल
कैलाश विजयवर्गीय
करण सिंह वर्मा
संपतिया उईके
उदय प्रताप सिंह
निर्मला भूरिया
विश्वास सारंग
गोविंद सिंह राजपूत
इंदर सिंह परमार
नागर सिंह चौहान
चैतन्य कश्यप
राकेश शुक्ला