जम्मू और कश्मीर में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , 38 लोगों की मौके पर ही मौत

जम्मू और कश्मीर में गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस , 38 लोगों की मौके पर ही मौत

जम्मू और कश्मीर में भाईदूज के दिन बहुत भयानक हादसा हो गया है। जम्मू के डोडा जिले में एक बस करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। इसके कारण बस में सवार 38 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

J&K: Eight dead, several injured after mini bus falls into gorge in Doda |  India News – India TV

यह बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। इस दौरान बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क के ठीक बगल की खाई में जा गिरी। घटनास्थल पर पुलिस दल और बचावकर्मी पहुंच गए हैं। इस दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

जम्मू पुलिस ने बताया है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। सभी घायलों को जम्मू जीएमसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

Five killed, many injured after bus falls into gorge in J&K's Doda - India  Today

फिलहाल बस गिरने का कारण जम्मू पुलिस ने ओवरटेकिंग माना है लेकिन मामले की जांच की जा रही है। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दु:ख जताया है।