अफेयर के शक में 69 वर्षीय बुज़ुर्ग ने अपनी 56 साल की पत्नी के चेहरे पर फेंका तेज़ाब

अफेयर के शक में

मुंबई में एक एसिड अटैक की दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। जानकारी के अनुसार एक 69 वर्षीय बुज़ुर्ग ने अपनी 56 साल की पत्नी के चेहरे पर तेज़ाब से हमला किया है। मुंबई के वडाला इलाके की पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 69 साल के वेंकटेश तन्नीर को अपनी 56 साल की पत्नी के किसी अन्य शख्स से अफेयर का शक था। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेज़ाब से हमला किया। इस मामले में वडाला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ IPC की धारा 326(B) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एसिड अटैक में पीड़िता को मामूली चोटें आई हैं। तेज़ाब पूरी तरह से पीड़िता के चेहरे पर नहीं गिरा, जिससे उसके चेहरे को गंभीर नुकसान नहीं हुआ है।

यह मामला मुंबई के सायन इलाके के कोलीवाड़ा स्थित प्रतीक्षा नगर का है। 9 अप्रैल की रात को वेंकटेश को अपनी पत्नी के किसी अन्य शख्स के साथ अफेयर होने का शक हुआ। इस मुद्दे पर दोनों में देर रात करीब 1:30 बजे (सोमवार, 10 अप्रैल) दोनों में बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर वेंकटेश ने तेज़ाब की बोतल उठाई और उसमें भरा तेज़ाब अपनी पत्नी के चेहरे पर फेंक दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने पति वेंकटेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पीड़िता को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने स्थिति को खतरे से बाहर बताया और साथ ही गंभीर चोटें न लगने की पुष्टि भी की।

Previous articleदिल्ली में तेजी से चढ़ने लगा पारा, इन 4 राज्यों में लू का प्रकोप
Next articleभारत में लांच हुई Lamborghini की शानदार कार, कीमत कर देगी हैरान