38 हजार की बाइक, 1.5 लाख का चालान! आगरा में 156 ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई की तैयारी

38 हजार की बाइक, 1.5 लाख का चालान! आगरा में 156 ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कार्रवाई की तैयारी

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाइक पर पिछले पांच वर्षों में 156 बार ट्रैफिक चालान काटे गए हैं। हैरानी की बात यह है कि बाइक की मौजूदा अनुमानित कीमत करीब 38 हजार रुपये है, जबकि उस पर लग चुका कुल जुर्माना करीब 1.5 लाख रुपये पहुंच गया है।

परिवहन विभाग के अनुसार, वर्ष 2021 से 2026 के बीच यह सभी चालान शहर के विभिन्न चौराहों पर लगे ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरों के जरिए दर्ज किए गए। इनमें रेड लाइट जंप करना, जेब्रा क्रॉसिंग का उल्लंघन और बिना हेलमेट वाहन चलाना जैसे नियम उल्लंघन शामिल हैं।

एआरटीओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि डिजिटल चालान बनने के बाद वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजा जाता है। कई लोग इन संदेशों को नजरअंदाज कर देते हैं और वाहन चलाते रहते हैं, जिससे हर बार नियम तोड़ने पर नया चालान जुड़ता जाता है।

654 वाहन मालिकों को अंतिम नोटिस

आगरा परिवहन विभाग ने ऐसे 654 वाहनों की पहचान की है, जिन पर बड़ी संख्या में चालान लंबित हैं। विभाग ने सभी वाहन मालिकों को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार, यदि निर्धारित समय के भीतर चालानों का भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित वाहनों का पंजीकरण (Registration) निरस्तकिया जा सकता है। इसके बाद भी वाहन सड़क पर चलते पाए जाने पर उन्हें जब्त किया जाएगा और वाहन स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के तहत एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।

सबसे ज्यादा चालान वाले वाहन

वाहन नंबर मॉडल चालान
UP 80 VJ 6731 Passion Pro 156
UP 80 EB 3584 XL-100 99
UP 80 CX 4012 Splendor Pro 90
UP 80 EC 2596 Activa 76
UP 80 CT 8714 थ्री-व्हीलर 71
UP 80 EP 7492 Activa 5G 60
UP 80 ES 9215 Activa 5G 56