दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. दिल्ली सचिवालय के बाहर एक शख्स ने केजरीवाल की आखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया. अरविंद पर हमला करने वाले का नाम अनिल कुमार बताया जा रहा है.
“मुख्यमंत्री कार्यालय जो कि एक High Security Zone है, उनके कार्यालय के गेट के बाहर ही एक आदमी ने मिर्ची पाउडर से हमला किया”- @Saurabh_MLAgk pic.twitter.com/tJdXOxjVlY
— AAP (@AamAadmiParty) November 20, 2018
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने दोपहर के खाने के लिए सचिवालय से घर जा रहे थे जिस दौरान उन पर यह हमला हुआ. केजरीवाल जैसे ही सचिवालय की सीढ़ियों के पास पहुंचे को अनिल ने उन्हे बात करने के लिए रोका.
![]()



