मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होनी है. वहीं इससे पहले राजस्थान के उदयपुर में प्री वेडिंग रखी गई है, जिसके लिए सितारे वहां पहुंच रहे हैं. देखें तस्वीरें
इस प्री वेडिंग में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे है.

अभिषेक बच्चन भी अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंचे है.

शादी के लिए बॉलीवुड एक्टर आलिया भट्ट भी पहुंच चुकी हैं.

ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग के लिए हिलेरी क्लिंटन राजस्थान पहुंच गई हैं.
रवीना टंडन भी उदयपुर पहुचं चुकी हैं.
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ पहुंच गई हैं.
बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान भी उदयपुर पहुंच चुके हैं.

बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर भी उदयपुर पहुंच चुके हैं.







