जरीन खान की कार से एक्सीडेंट, बाइक सवार की मौत

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की कार से गोवा में एक बड़ी दुर्घटना हो गई. जरीन की कार से टकराकर एक बाइक सवार की मौत हो गई. दरअसल, पहले जरीन खान की कार से एक बाइक सवार की टक्कर हुई, जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गाया. जहां डॉक्टर ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाइकसवार की मौत हो गई है. सूत्र बताते हैं कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था. कार से बाइक टकराने के बाद चालक का सिर डिवाइटर से टकरा गया था, जिससे उसको गंभीर चोट आई थी.