कर्मचारी ने किया सुसाइड, लिखा- नरेंद्र मोदी ही बचा सकते हैं देश

हैदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा था.

जिसमें उसने मौत की वजह बताने के साथ यह भी लिखा कि सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी ही देश को बचा सकते हैं.

यह घटना हैदराबाद के सैदाबाद की है, जहां पर 30 साल के नुथालागंती नरसिंह ने अपनी ही कंपनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह कंपनी में अपने सीनियर द्वारा किए जा रहे अत्याचार से परेशान था.

ये भी पढ़ें: पहले दलित, फिर मुसलमान, और अब बीजेपी नेता ने हनुमान को बताया जाट

नुथालागंती नरसिंह ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने अपने उपर हुए अत्याचार का जिक्र किया था. साथ ही अपनी इच्छा भी जाहिर की कि वह नरेंद्र मोदी को लगातार देश के प्रधानमंत्री के रूप देखना चाहता है. इस सुसाइड नोट में उसने लिखा कि केवल पीएम मोदी ही देश को बचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान हमारा छोटा भाई, चीन पर नहीं भरोसा- मुलायम सिंह यादव

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है. इस घटना के बाद  रिश्तेदारों और दोस्तों ने मृतक के शव को लेकर प्रदर्शन किया और साथ हीं आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं.