मुंबई: चेंबूर में बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर लगी आग, 5 की मौत, 2 घायल

मुंबई: मुंबई के चेंबूर इलाके की एक बहुमंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हैं. घायलों में एक फायरमैन भी शामिल है. दरअसल, तिलक नगर के सरगम सोसायटी में 16 मंजिल की बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गई. वहीं दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची.

4 बुजुर्गों समेत 5 की मौत

इस हादसे में 4 बुजुर्गों समेत 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग घायल हुए. सभी पांचों लोगों की पहचान हो गई है. सुनीता जोशी (72), बालचंद्र जोशी (72), सुमन श्रीनिवास जोशी (83), सरला सुरेश गांगर (52), लक्ष्मीबेन प्रेमीज गांगर (83) की मौत हो गई. वहीं 86 साल के श्रीनिवास जोशी और 28 साल के फायरमैन छगन सिंह घायल हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें: THE ACCIDENTAL PRIMEMINISTER TRAILER के पांच सीन जिनसे कांग्रेस में मचा बवाल

नहीं था फायर ऑडिट

वहीं बिल्डिंग के लोगों का कहना है कि सरगम अपार्टमेंट ऑक्युपेशन सर्टिफिकेट नहीं था. साथ ही बिल्डिंग का फायर ऑडिट भी नहीं हुआ था. वहीं आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.