THE ACCIDENTAL PRIMEMINISTER TRAILER के पांच सीन जिनसे कांग्रेस में मचा बवाल

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल को लेकर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ (the Accidental Prime Minister) का ट्रेलर (TRAILER) रिलीज होते ही फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म में मनमोहन सिंह (manmohan singh) का किरदार अभिनेता अनुपम खेर निभा रहे हैं। फिल्म कांग्रेस नेता संजय बारु की किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर बेस्ड है।

चार साल तक पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के सलाहकार रहे संजय बारु की किताब आने के बाद भी जमकर विवाद हुआ था। उसवक्त ऐसा कुछ नहीं हुआ था लेकिन कांग्रेसी फिल्म पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले दिखाने और विवादित हिस्से काटने की मांग की है। आखिर फिल्म के ट्रेलर में ऐसा क्या है, जो वो विवादों में आ गई है।

ये भी पढ़ेः सोनिया के लिए राजीव जिद न करते तो ये लड़की होती गांधी खानदान की बहू

पहला विवादित सीन

फिल्म के ट्रेलर में मनमोहन सिंह को मजबूर प्रधानमंत्री के तौर पर दिखाया गया है। जो हैं तो पीएम लेकिन उनकी चलती नहीं हैं। मनमोहन देश प्रेम रखते हैं, लेकिन हिन्दुस्तान के पक्ष में कोई निर्णय नहीं ले पाते थे।

दूसरा विवादित सीन

ट्रेलर में कई मुद्दों को दिखाया गया है, जैसे कश्मीर मुद्दा, न्यूक्लीयर डील जिनपर कई विवाद हो चुके हैं। जिनपर कांग्रेस की स्पष्ट नीति नहीं थी। न्यूक्लीयर डील पर विशेषज्ञों का मानना था कि इससे भारत को फायदा कम ज्यादा नुकसान ज्यादा हुआ था।

ये भी पढ़े – The accidental prime minister- सोनिया ‘विलेन’, मनमोहन ‘मजबूर’, देखिए ट्रेलर

तीसरा विवादित सीन

ट्रेलर में दिखाया गया है कि यूपीए की सरकार में मनमोहन की जगह सभी फैसले सोनिया लेती थीं। सरकार में सबसे सुप्रीम सोनिया थी, जो घर में बैठकर फैसले करती थी.

ये भी पढ़ेः मनमोहन नहीं, पर्दे के पीछे से सरकार चलाती थीं सोनिया, 710 फाइलों से खुलासा करेगी बीजेपी

चौथा विवादित सीन

ट्रेलर में एक जगह मनमोहन सोनिया गांधी से इस्तीफा देने की बात कहते हैं, लेकिन सोनिया गांधी राहुल को पीएम बनाना चाहती हैं, लेकिन उस वक्त सरकार कई घोटालों में घिरी थी। जिससे सोनिया गांधी राहुल को पीएम बनाने से साफ मना कर देती हैं।

ये भी पढ़ेः ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर कांग्रेस की धमकी, रिलीज से पहले हमें दिखाएं फिल्म

पांचवा विवादित सीन

ट्रेलर को देखकर लगता है, सोनिया गांधी यूपीए सरकार में मनमोहन को कठपुतली की तरह रखती थी। मनमोहन ट्रेलर में दिखते है, कि वो न्यूक्लियर डील को भारत की जरुरत बताते हैं, लेकिन सोनिया गांधी कहती है, कि पार्टी इस डील के पक्ष में नहीं है। बाद में जो सौदा हुआ वो सबसे सामने हैं।

देखिए ट्रेलर-

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर इसलिए भी कांग्रेस को पसंद नहीं आया। क्योंकि कुछ दिनों बाद लोकसभा इलेक्शन है। ऐसे में पार्टी की सबसे बड़ी नेता के बारे में फिल्म में नेगेटिव रूप में दिखाना कांग्रेस का चुनाव परिणाम गडबड़ कर सकती है। साथ ही पार्टी की इमेज पर बड़ा धब्बा लग सकता है। जो चुनावी माहौल में कांग्रेस बिलकुल नहीं चाहती। क्योंकि फिल्म के ट्रेलर से साफ दिख रहा है, कि मनमोहन तो ईमानदार थे, लेकिन गांधी परिवार ने उनको अपना ईमान बचाए रखने में सहयोग नहीं कर रहा था।

Previous article‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के ट्रेलर से भड़की कांग्रेस, रिलीज से पहले दिखाएं फिल्म
Next articleमुंबई: चेंबूर में बिल्डिंग की 14वीं मंजिल पर लगी आग, 5 की मौत, 2 घायल