राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को नव वर्ष 2019 की शुभकामनाएं दीं. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नए साल के मौके पर देश के लोगों को मुबारकबाद दी. राष्ट्रपति ने देशवासियों को ट्वीट के जरिए नए साल की शुभकामनाएं दी.

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्वीट मे लिखा ‘नव वर्ष के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएंl मैं कामना करता हूँ कि यह नव वर्ष, हमारे परिवार, देश और पूरे विश्व में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए तथा हमें देश के विकास और प्रगति के प्रयासों में एकजुट होने के लिए प्रेरित करे.’

वहीं पीएम मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने ट्वीट में लिखा ‘सबको आनंदमय 2019 की शुभकामनाएं. हर कोई स्वस्थ व खुश रहे. 2019 में आप सबकी इच्छाएं पूरी होने की कामना करता हूं.’ वहीं राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मैं सबको नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.’