टीम इंडिया के आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को उस वक्त माफी मांगनी पड़ी जब उनको फेमस टीवी शो ‘कॉफी विद करन’ में महिलाओं पर दिए बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना झेलनी पड़ी.
मांगना पड़ा माफी
स्टार वर्ल्ड पर आने वाले करन जौहर का फेमस शो ‘कॉफी विद करन’ में पहुंचे टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को शो में महिलाओं पर दिए गए विवादित बयान के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. जिसके बाद पांड्या ने इस पर माफी मांगी है. हार्दिक ने कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था.
72 साल बाद इतिहास रचने के लिए तैयार भारतीय क्रिकेट टीम
नेचर के साथ बह गया
हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा, कॉफी विद करन में कही गई अपनी बातों से मैंने जिन्हें भी दुख पहुंचाया है, उनसे मैं माफी मांगना चाहता हूं. मैं शो के नेचर के साथ बह गया था. मेरा किसी की भी भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था.





