जब करण जौहर ने गाया गाना, मलाइका ने बंद किए कान, देखें वीडियो

करन जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक जल्द ही रिलीज होने जा रही हैं. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका हैं. जिसे पब्लिक का अच्छा रिस्पांस मिल रहा हैं. इसके साथ ही फिल्म का एक गाना भी आ गया हैं जो फैंस को काफी पसंद भी आया हैं. और अब फैंस इंतजार था फिल्म के टाइटल ट्रेक का. जो कि शुक्रवार को रिलीज किया जाना था लेकिन रिलीज नही हो सका. इसको लेकर करन जौहर ने सोशल मीडिया पर मांफी मांगी और कहा कि अब फिल्म का टाइटल ट्रैक शनिवार तो रिलीज होगा.

जहां एक तरफ फैंस गाने के इंतजार में बैठे हैं तो वहीं एक्टर रितेश देशमुख ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें करण जौहर गाना गाते नजर आ रहे हैं उनके साइड नें मलाइका अरोड़ा भी बैठी दिखाई दे रही हैं और उन्होंने अपने कान बंद कर रखे हैं. तो वहीं रितेश देखमुख करण को चियर करते नजर आ रहे हैं. गाने के दौरान करण कहते हैं कि- मेरे गुरु, गुरु हो जा शुरू ने मुझे सिखाया है कि जब भी गाओ, सुर ताल में गाओ

करण ने कलंक के टाइटल ट्रैक के रिलीज तलने की खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा था, हम तहे दिल से इस बात के लिए माफी मांगते हैं कि कलंक के टाइटल ट्रैक में थोड़ा डिले हो जाएगा. प्रीतम, अमिताभ भट्टाचार्य, अरिजीत, अभिषेक ने फिल्म के लिए बेस्ट वर्जन तैयार किया है. गाना कल आएगा. एक बार फिर से टीम की तरफ से सॉरी.

फिल्म की बात की जाए तो इसको अभिषेक वर्मा डायरेक्ट करेंग. फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल, 2019 हैं. फिल्म लगभग 80 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है. इसका निर्माण संयुक्त रूप से करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला ने किया है. फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और माधुरी दीक्षित अहम भूमिका में हैं.