ओडिशा: कोरापुट में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी ढेर

Jharkhand-Six security personnel martyred in Naxal attack

भुवनेश्वर: ओडिशा आंध्र सीमा पर कोरापुट जिले के पाडुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत कितुकान्ति जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच माओवादी ढेर हो गए हैं। इनमें तीन महिला माओवादी हैं।

स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसपीजी) व डिस्ट्रिक्ट वोलुण्ट्री फ़ोर्स (डीवीएफ़) के जवान इस इलाके में संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रहे थे। उसी दौरान माओवादियों ने उन पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई कर पांच माओवादियों को ढेर कर दिया।

प्रियंका गांधी की पीएम मोदी को खुली चुनौती, कहा- आखिरी 2 चरण नोटबंदी-जीएसटी पर लड़कर दिखाएं

ओडिशा पुलिस केे एडीजी (ऑपरेशन) आरपी कोचे ने पांच माओवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। कोरापुट आरक्षी अधीक्षक केवी सिंह के अनुसार एनकाउंटर स्थल से पांच बन्दूकें बरामद की गईं है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।