अनुपम खेर की अपील, कोरोना से बचने के लिए हाथ जोड़कर करें नमस्ते!

देश और दुनिया में कोरोना वायरस अपने पैर पसार रहा है। इस बीच अनुपम खेर ने लोगों से अपील की है कि आप अभिवादन के वक्त हाथ न मिलाकर, दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते कहें। जिससे कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

अनुपम खेर ने ट्विटर पर अपना वीडियो वायरल किया है, जिसमें वे बता रहे हैं कि आखिर किस तरह से भारत के लोग इस खतरनाक बिमारी से बच सकते हैं। अनुपम खेर का कहना है कि भारतीयों को हाथ मिलाना छोड़कर अपने परंपरागत तरीके से हाथ जोड़क नमस्ते करके अभिवादन करना चाहिए। इससे बीमारी नहीं फैलेगी। अभिनेता वीडियो में कह रहे हैं कि Coronavirus के खतरे के बीच एक दूसरे का अभिवादन करने का सबसे अच्छा तरीका हाथ मिलना नहीं है। हमें हाथ जोड़कर नमस्ते करने के अपने परंपरागत तरीके पर जाना होगा।

 

बता दें कि कोरोना वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए हैं। एक मामला दिल्ली से, दूसरा तेलंगाना से और तीसरा राजस्थान से सामने आया है। यह बीमारी दुनिया के 70 देशों में फैलकर अब तक 3000 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है।

दिल्ली के जिस मरीज में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है, वो इटली से लौटा है। वहीं तेलंगाना में जो मरीज मिला है, वो दुबई से भारत आया है। सरकार का कहना है कि विदेश से आने वाली हर फ्लाइट की स्क्रीनिंग की जा रही है।

केंद्रीय स्वास्थय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सिंह पहले ही कह चुके हैं कि सरकार कोरोना वायरस को लेकर सचेत है। साथ ही हर्षवर्धन ने अपील भी की थी कि भारतीयों को चीन, ईरान, कोरिया, सिंगापुर और इटली की गैर-जरूरी यात्रा से बचना चाहिए।