शादीशुदा पुरुषों को सिद्धार्थ शुक्ला ने दी काम की सलाह, बीवी और कोरोना से है कनेक्शन

राजसत्ता एक्सप्रेस, एंटरटेंमेन्ट डेस्क।  ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अभी सिंगल हैं और उनका शादी का भी अभी कोई इरादा नहीं है। लेकिन वो शादीशुदा मर्दों को खूब सलाह दे रहे हैं।

कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के बीच सिद्धार्थ ने शादीशुदा लोगों को सलाह देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘ज्यादा कुछ करने के लिए है नहीं। मैं उम्मीद करता हूं कि आप सभी के साथ सब ठीक हो। अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। और मेरे शादीशुदा दोस्तों के लिए खास सलाह है…कोरोना से लड़ो, डरो मत और घर में बीवी से डरो लड़ो मत।’

सिद्धार्थ के इस ट्वीट पर उनके फैंस का कमाल का रिएक्शन देखने को मिल रहा है। किसी ने कहा कि सिद्धार्थ को वक्त के साथ पता चलेगा कि बीवी के आगे किसी की नहीं चलती, तो वहीं कुछ लोगों ने उनके शादी के इस ज्ञान पर चुटकी भी ली।