VIDEO: गर्मी से बेहाल किंग कोबरा पर इस शख्स ने बाल्टी से डाला पानी, फिर देखिए क्या हुआ

राजसत्ता एक्सप्रेस। गर्मी का प्रकोप सभी के सिर चढ़ बोल रहा है। हालात ये हैं कि चिलचिलाती गर्मी और धूप से इंसान क्या जानवार भी बेहाल हो रखे हैं। इस भयंकर गर्मी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर पहले तो शायद आपको रोंगटे खड़े हो जाएं। फिर शायद आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएं कि हमें अपने साथ-साथ जानवरों के लिए भी पानी का इंतजाम करना चाहिए। दरअसल, वायरल वीडियो में एक शख्स किंग कोबरा (King Cobra) को नहलाता दिखाई पड़ रहा है।

गर्मी से परेशान किंग कोबरा को नहाने के बाद थोड़ी राहत मिलती है। वीडियो में आपको नजर आएगा कि गर्मी से परेशान कोबरा नल के पास बैठा हुआ है। वहां मौजूद एक शख्स पानी की बाल्डी उसके ऊपर डाल देता है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अपने बच्चों को बचाने के लिए मुर्गी ने कोबरा को दी ‘टफ फाइट’, वीडियो देख आप भी कह उठेंगे- मां से कोई नहीं जीत सकता

इसे भी पढ़ें: VIDEO: छू कर निकल गई मौत.. रूह कंपा देने वाला मंजर देख सब दंग

इस वीडियो को कई बार रिट्वीट किया जा चुकी है। कोई इस शख्स को सांप पकड़ने वाला ट्रेंड आदमी बता रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे वो शख्स कोबरा के सिर पर हाथ फेरता है। फिर उसपर पानी डालता है।