लखीमपुर हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र में बवाल , सरकारी बसों में तोड़फोड़ !

लखीमपुर हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र में बवाल , सरकारी बसों में तोड़फोड़ !

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri violence) को लेकर महाराष्ट्र (Maharashtra Bandh) में सत्तारूढ़ महाराष्ट्र विकास गठबंधन (Maharashtra Development Alliance) ने आज किसानों के समर्थन में बंद का आह्वान किया है। गठबंधन का कहना है कि जरुरी  सेवाओं को अतिरिक्त सब कुछ बंद रहेगा। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बंद को लेकर अपनी कमर कस ली है।

महा विकास अघाड़ी ने पूरे महाराष्ट्र में बंद बुलाया है। जिसका प्रभाव आर्थिक राजधानी  पर दिखाई दे रहा है । मुंबई में अधिकतर  दुकानें बंद दिखीं और बेस्ट बसें भी नहीं चल रही है। इतना ही नहीं इसे लेकर काफी तोड़फोड़ भी हो गई है। हालांकि, सड़क पर कार और टैक्सी दिख रही  हैं। लेकिन सड़कों पर खालीपन  देखने को मिल रहा है। जो मुंबई में कम ही नजर आता है।

आर्थिक राजधानी में ट्रेन रोकने की आशंका !

इतना ही नहीं, माहिम में रेल रोको की आशंका  भी है। जिसके वजह से पुख्ता  सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मुंबई पुलिस भी काफी मुस्तैद है। मुंबई पुलिस ने अपनी तैनाती कर दी है, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार  की समस्या का सामना न करना पड़े।

 लगभग 8 बसों में तोड़फोड़ की घटना देखने को मिली है। 

इसके अतिरिक्त  बेस्ट डिपो भी बंद है। मुंबई में अधिक तादाद में भीड़ देखने को मिलती  है। सोमवार को मुंबई का नजारा कुछ और ही होता है, जिस तरह से भीड़ होती है उस तरह से भीड़ आज नजर नहीं आ रही है। इसके अतिरिक्त 8 बसों में तोड़फोड़ की भी घटना सामने आई है।

पुणे की सब्जी मंडी में भी दिखा बंद का प्रभाव 

महा विकास अघाड़ी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना के खिलाफ  आज बंद का आह्वान किया है, पुणे की सब्जी मंडी में भी बंद देखा गया। पुणे APMC के एडमिनिस्ट्रेटर ने कहा, “यहां सब्ज़ी-फल के रोज़ 800-900 वाहन आते हैं, लेकिन कल 2,000 वाहन आए थे। मंडी आज बंद रहेगी, कल से खुलेगी।”