सपा सुप्रीमो 5 जनपदों में करेंगे विजय यात्रा,जनपदों के कार्यकर्ता ही भाग लेंगे रथयात्रा में !

सपा सुप्रीमो 5 जनपदों  में करेंगे विजय यात्रा,जनपदों  के कार्यकर्ता ही भाग लेंगे रथयात्रा में !

यूपी  में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 ( 2022 Uttar pradesh assembly election) को मद्देनजर रखते  हुए सपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव (akhilesh yadav) प्रदेश  में रथयात्रा (samajwadi party vijay yatra) का शुभारम्भ करने जा रहे  हैं. सपा सुप्रीमो  रथ यात्रा के पहले चरण में पांच जनपदों  का दौरा  करेंगे. वहीं रथयात्रा में अधिक जनसैलाब ना हो इसके लिए दल के  ओर से पहले ही निर्देश दे  दिया गया है कि रथ यात्रा जहां होगी सिर्फ  उसी जनपद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसमें भाग लेंगे . दूसरे जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उसमें भाग न ले। .

सपा  की रथयात्रा 12 अक्टूबर यानी मंगलवार को कानपुर के गंगा पुल से सुबह 11 बजे प्रारम्भ  होगी. इसके पश्चात वो नौबस्ता होकर घाटमपुर के नवेली निगनाहट बिजली घर जाएगी. वहां पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश जनसभा को संबोधित करेंगे.

13 अक्टूबर यानी बुधवार  को सपा सुप्रीमो की  रथयात्रा हमीरपुर के कुरारा में होगी। 

इसके पश्चात  हमीरपुर में रात्रि विश्राम होगा. अगले दिन 13 अक्टूबर को  सपा मुखिया अखिलेश  यादव की रथ यात्रा जनपद  हमीरपुर के कुरारा में होगी . यहां भी जनसभा होगी. वहां से अखिलेश यादव जालौन के कालपी पहुंचेंगे . इसके बाद यात्रा कानपुर देहात के माती से होती हुयी . वहां से सपा अध्यक्ष की रथयात्रा शाम 7 बजे लखनऊ लौट आएगी। .

अन्य जनपदों  के कार्यकर्ता नहीं लेंगे भाग रथ यात्रा में !

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने यात्रा के पहले चरण का कार्यक्रम जारी किया है. उधर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता से कहा गया है ,कि वह अपना जनपद  छोड़ कर यात्रा के स्वागत के लिए न जाएं. जिस जिले से रथयात्रा गुजरेगी, उसी जनपद के नेता और कार्यकर्ता उसमे भाग लें। . समाजवादी पार्टी का विजय रथ लखनऊ से कानपुर जायेगा  . सपा सुप्रीमो वहां से रथ पर सवार होंगे.

जब-जब रथ यात्रा हुई है विजय घोषित हुई है … 

 प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रथ यात्रा को लेकर कहा कि इतिहास साक्षी  है कि जब-जब समाजवादी रथ चला है विजय पीछे-पीछे चली है और हर बार सपा की सरकार प्रदेश में आयी है।   अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर भारतीय जनता पार्टी  के मिथ्या का खुलासा करें. अखिलेश ने कहा कि विजय दशमी तक अनुसूचित मोर्चे और बाबा साहेब वाहिनी का गठन कर दिया जाएगा.

Previous articleभारत में कोविड के 18,132 नए केस , बीते 24 घंटों में 21,563 मरीज रिकवर हुए !
Next articleलखीमपुर हिंसा के खिलाफ महाराष्ट्र में बवाल , सरकारी बसों में तोड़फोड़ !