उत्तराखंड में BJP को बड़ा झटका ,मंत्री यशपाल आर्य बेटा सहित कांग्रेस में शामिल !

उत्तराखंड में BJP को बड़ा झटका ,मंत्री यशपाल आर्य बेटा सहित कांग्रेस में शामिल !
देहरादून:उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य सोमवार को अपने बेटे सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। इसे BJP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, आर्य ने अपना इस्तीफा CM धामी को भेज दिया है।
मंत्री यशपाल आर्य उत्तराखंड में एक प्रमुख दलित नेता हैं। उन्होंने बिगत चुनावों के दौरान BJP  में शामिल होने के लिए कांग्रेस छोड़ दी थी। आर्य प्रदेश  में आबकारी परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्रालय संभाल रहे थे।

पूरे अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कांग्रेस महासचिव और अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि आर्य के पार्टी में वापस आने के बाद प्रदेश  में कांग्रेस को बड़ा बढ़ावा मिला है।
उत्तराखंड में अगले वर्ष चुनाव होने हैं और कांग्रेस प्रदेश  में मुख्य विरोधी पार्टी है।
कांग्रेस ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश  रावत को अभियान समिति का प्रमुख नियुक्त किया है, लेकिन उन्हें CM  पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। हालांकि रावत के समर्थक उनके नाम को आगे बढ़ा रहे हैं।