उत्तराखंड के CM धामी ने आंगनबाड़ी बहनों को दी सौगात, DBT के जरिये से दी प्रोत्साहन राशि !

उत्तराखंड के CM धामी ने आंगनबाड़ी बहनों को दी सौगात, DBT  के जरिये से दी प्रोत्साहन राशि !
देहरादून: उत्तराखंड के CM  पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय से आंगनबाड़ी  बहनों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि का  DBT के जरिये किया शुभारम्भ । इससे 33297 आंगनबाड़ी बहनों  के बैंक खाते में DBT के माध्यम से धनराशि भेजी गई। CM धामी  की घोषणा के क्रम में 33297 आंगनबाड़ी कर्मचारियों को कुल 40 करोड़ रुपये की धनराशि दी जा रही है।

प्रदेश की आंगनबाड़ी बहनों  को कुल 40 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है

मुख्यमंत्री के घोषणा के मुताबिक 33297 आंगनबाड़ी कर्मचारियों  द्वारा समर्पित भाव में किये गए कर्तव्य पालन के लिए की गयी  प्रोत्साहन राशि 01 हजार रुपये प्रति कर्मी, रक्षाबंधन के अवसर पर दी जाने वाली 01 हजार रुपये प्रति कर्मी DBT  के माध्यम से प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त CM धामी की घोषणा 5 महीने  तक 02 हजार रुपये प्रति कर्मी की प्रोत्साहन राशि के क्रम में सितंबर की प्रोत्साहन राशि 2 हजार रुपए प्रति आंगनबाड़ी कर्मी को भेजी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड-19 के वक्त  आंगनवाड़ी की बहनों ने जान खतरे  में डालकर काम किया। कोरोना  के वक्त प्रशंसनीय  कामो के लिए उन्हें पारितोषिक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए हितों के लिए बड़ा फैसला  लिया जायेगा। CM ने कहा कि 100 दिन पहले मुझे राज्य  के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिली। इन 100 दिनों में 300 से अधिक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं । आखिरी पंक्ति के लोगों तक सरकार की योजनाओं का फायदा पहुंचे इसके लिए निरंतर  प्रयास किये जा रहे हैं। देश के पीएम  श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 2025 तक उत्तराखंड को हर क्षेत्र में अग्रणी प्रदेश बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनवाड़ी कर्मियों को दी  बड़ी सौगात  … 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि CM धामी  ने अपनी बहनों के साथ किया वायदा निभाया है। आज DBT के जरिये  से आंगनवाड़ी बहनों के खाते में DBT  के माध्यम से धनराशि भेजी जा रही है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा तमाम कार्य किये जा रहे हैं।
इस मौके पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरि चंद्र सेमवाल, उपनिदेशक डॉ० एस० के० सिंह, प्रदेश परियोजना अधिकारी डॉ0 अखिलेश कुमार मिश्र इंडसइंड बैंक के स्टेट हेड संदीप सेमवाल उपस्थित थे।