UP के गाजियाबाद में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का खुलासा , 5 गिरफ्तार…

UP के गाजियाबाद में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का खुलासा , 5 गिरफ्तार…
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी  लगी। दरअसल, पुलिस ने लोगों की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पति-पत्नी के अतिरिक्त 3 लड़कियां सम्मिलितहै। आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) सहित कई शहरों के लोगों को अपना शिकार बनाया है।

 

इस केस की जांच कर रहे SP सिटी निपुल अग्रवाल ने बताया कि इस गैंग का संचालन एक दंपति कर रहे थे। दंपति के साथ 3 अन्य युवतियों को गिरफ़्तार किया है। इनके पास 8 बैंक खाते थे। अब तक हमें 4 बैंक खाते की सूचना मिल गई है। इन 4  बैंक खातों में तक़रीबन 3.8 करोड रुपए का लेनदेन हुआ है। सभी खाते जब्त कर लिए गए हैं।

 

SP सिटी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गोरखधंधे की शुरुआत आरोपी योगेश की पत्नी सपना ने की थी। सपना ने ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले सनी नाम के एक दोस्त के कहने पर ये धंधा प्रारम्भ  किया। सपना और योगेश ने अलग-अलग स्थानों पर सोशल साइट के जरिए लोगों को खासकर लड़कियों को नौकरी के लिए बुलाया और 5000 वॉइस कॉलिंग और 20 से 25000 रुपए वीडियो कॉल के नाम पर देने की बात कही। लड़कियां पहले एक साइट के जरिए लोगों से अश्लील वीडियो कॉल करती थीं। योगेश लोगों के अश्लील वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लेता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था।