टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक लाने वाले नीरज चोपड़ा को CSK ने किया सम्मानित !

Neeraj Chopara
नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर नीरज चोपड़ा ने भारत का नाम रोशन किया हैं। इस कीर्तिमान के लिए उनको सम्मानित करने का सिलसिला निरंतर चल रहा  है। इस कड़ी में रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तरफ से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जेबलिंग थ्रोअर एथलीट नीरज चोपड़ा को शानदार प्रदर्शन करने पर उन्हें एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया है।

इसके अतिरिक्त, CSK ने उन्हें 8758 नंबर की एक जर्सी भी भेंट की है, जो उन्होंने मैदान पर 87.58 मीटर तक भाला भेंक कर अभिलेख बनाया था। ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल शूटर अभिनव बिंद्रा के अतिरिक्त  नीरज चोपड़ा ने दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
चेन्नई सुपर किंग के CEO  KS  विश्वनाथन ने कहा, पूरे देश को नीरज की शानदार प्रदर्शन पर गर्व है। एथेलिस्ट में मेडल (गोल्ड) जीतने वाले पहले भारतीय बनकर, उन्होंने एक बेंचमार्क स्थापित किया है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बने हैं।
उन्होंने कहा कि 87.58 एक संख्या है जो भारतीय खेल इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज किया जाएगा और नीरज को इस नंबर की जर्सी देना हमारे लिए सम्मान की बात है।