गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की तादाद शून्य होने पर CM योगी ने सोशल मीडिया पर लोगों का किया शुक्रिया अदा !

गोरखपुर में कोरोना संक्रमितों की तादाद शून्य होने पर CM योगी ने सोशल मीडिया पर लोगों का किया शुक्रिया अदा !

गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के कदम थम गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या शून्य हो गई है। गोरखपुर में कोरोना संक्रमितो की संख्या शून्य होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की पावन धरा जनपद गोरखपुर में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य हो गई है । यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सक्रियता , प्रतिबद्ध स्वास्थ्य कर्मियों के अथक परिश्रम एवं मा . जनप्रतिनिधियों व गोरखपुर वासियों के अनुशासित सहयोग को समर्पित है । सभी को बधाई।“