देश में संक्रमण के 11,271 नए केस देखने को मिले !

देश में संक्रमण के 11,271 नए केस देखने मिले !
नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11,271 नए केस देखने को मिले है, जो 522 दिनों में सबसे कम है। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार सुबह जारी किया है।
संक्रमण के 1,35,918 एक्टिव केस हैं, जो भारत के कुल सक्रिय मामलों का 0.39 फीसदी है और मार्च 2020 के पश्चात सबसे कम है।

 वायरस के पिछले 24 घंटे में, कुल 285 मृत्यु दर्ज की गईं, जिससे देश में मरने वालों की तादाद में इजाफा होकर 4,63,530 तक पहुंच गई।
संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 11,376 संक्रमितों के ठीक होने से रिकवर होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 3,38,37,859 हो गई है। नतीजतन, भारत की रिकवरी रेट 98.26 फीसदी है, जो मार्च 2020 के पश्चात सबसे ज्यादा है।

साथ ही 24 घंटे में देशभर में कुल 12,55,904 जांच किए गए। देश ने अब तक 62.37 करोड़ से ज्यादा जांच किए हैं।
इस बीच, 1.01 फीसदी पर साप्ताहिक सक्रिय दर बीते 51 दिनों से 2 फीसदी से कम बनी हुई है।
दैनिक सक्रिय दर 0.90 फीसदी है, जो बीते 41 दिनों से भी 2 फीसदी से नीचे और निरंतर 76 दिनों से 3 फीसदी से कम है।
पिछले 24 घंटे में 57,43,840 टीके खुराक देने के साथ, भारत का कोविड वैक्सीनेशन  कवरेज शनिवार सुबह तक 112.01 करोड़ तक पहुंच गया है।
यह 1,14,65,001 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।