UP: गोरखपुर में जे पी नड्डा ने किया बड़ा दावा, कहा- 2022 में आ रही है BJP …

UP BJP
गोरखपुर :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से लगे हुए हैं। राज्य  में आये दिन निरंतर पीएम से लेकर तमाम BJP नेता रैलियों को सम्बोधित कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज सूबे के पूर्वांचल क्षेत्र के गोरखपुर जनपद में उपस्थित रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्षों के एक सम्मेलन को सम्बोधित किया। यहां उन्होंने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव पर कई बड़ी बातें कहीं।

दरअसल, गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बूथ अध्यक्षों के एक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन का प्रारम्भ गोरखपुर की धरती को नमन करते हुए किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी  ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। ऐसा बीजेपी में ही संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता जनसेवा के माध्यम से सीएम बन जाता है और मुझे जैसा छोटा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष है।
उन्होंने आगे कहा कि  सीएम योगी जी के मार्गदर्शन में यूपी को नई दिशा मिली है। प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि BJP कार्यकर्ताओं ने कोरोना में पूरी लगन और मेहनत से लोगों की सेवा की है। ये सम्मेलन किसी जाति या वर्ग विशेष का नहीं है। हम राष्ट्रवाद को लेकर चलने वाली पार्टी हैं और हमारे इस विचार और कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसेवा की भावना से 2022 में भारतीय जनता पार्टी  पुनः  आ रही है।

एक तरफ जहां जगत नारायण  नड्डा के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश भाजपा के दूसरे बड़े नेता गोरखपुर में उपस्थित रहे तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सोमवार को बहराइच में उपस्थित रहे। मौर्या ने यहां देवी गुल्लावीर मंदिर में दर्शन व पूजन किया और कार्यकर्ताओं से भेंट की।