UP: आजमगढ़ में पत्नी समेत सरकारी कर्मचारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या !

UP NEWS
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के तिथौपुर गांव में निर्माणाधीन मकान में एक सरकारी अधिकारी और उसकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
आजमगढ़ के SP अनुराग आर्य ने कहा कि दंपति को मारने के लिए एक धारदार हथियार का प्रयोग किया गया है। वे दोनों गांव के बाहरी इलाके में अपने निर्माणाधीन घर के अंदर सो रहे थे। यह लूट की वारदात की तरह नहीं लगता है।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खबरों के अनुसार, 55 वर्ष के राम नगीना का तिथौपुर गांव में पैतृक घर था और वह गांव के बाहरी इलाके में एक नया घर बना रहे थे।
वह लेखपाल के पद पर तैनात थे और ड्यूटी के लिए मऊ जाते थे। नए घर के निर्माण के प्रारम्भ के साथ ही वह और उनकी पत्नी नगीना देवी रात को खाना खाने के पश्चात वहां सोने चले जाते थे। रविवार की रात दोनों अपनी दिनचर्या के मुताबिक निर्माणाधीन माकन में पहुंचे थे।
जब वे अगली सुबह तक घर नहीं लौटे, तो उनके परिवार के सदस्य निर्माणाधीन विल्डिंग में पहुंचे, जहां उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए।
पुलिस के आला अफसर भी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और कहा कि मामले को शीघ्र -अतिशीघ्र सुलझा लिया जाएगा।
पुलिस स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है कि अपराध किस मंसूबे से किया गया है।
इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली गई है।