• ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा
Search
Saturday, June 6, 2026
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
https://rajsattaexpress.com
  • ख़बरें
    • विदेश
    • देश
    • प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आस्था
  • नौकरी
  • गैजेट
  • जरा हटके
  • सोशल नामा

बंद हो सकते हैं 15 लाख से अधिक जनधन खाते, RBI ने दिए निर्देश

By
Rajsatta Express
-
August 18, 2018
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp

    चंडीगढ़ः  यदि आप जनधन खाता धारक हैं और पिछले कई महीनों से आपने अपने खाते से लेन-देन नहीं किया है, तो आपका बैंक खाता बंद हो सकता है. पंजाब और हरियाणा में ऐसे 15 लाख से ज्यादा खाते बंद हो सकते हैं, जिनमें पिछले कई महीनों से किसी प्रकार का लेनदेन नहीं किया गया है. और जिनकी बैलेंस राशि भी अभीतक जीरो है.

    RBI का निर्देश

    बैंकिंग सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरबीआई ने ऐसे खाता धारकों को 30 दिनों का नोटिस भेजने का आदेश दिया है. यदि इस परिस्थिति में खाता धारक अपना जनधन खाता चालू रखना चाहते हैं तो उनकों भेजे गए नोटिस के 30 दिनों के भीतर ही खाता चालू करना होगा. यदि नोटिस प्राप्त होने के बाद भी खाता धारक अपना खाता नहीं चलाता तो उसको बंद कर दिया जाएगा. गुरुवार को RBI के क्षेत्रीय निदेशक रचना दिक्षित ने बैंकरों की बैठक में कहा, “यह जीरो बैंलेंस वाले खाते लंबे समय से बिना किसी बैंलेंस की स्थिति में है. इसलिए कृपया इन खातों को चलाने के लिए खाता धारकों को नोटिस भेजें और यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनके खाते बंद करें.”

    देशभर में 32 करोड़ से अधिक खाते

    आपको बता दें, पीएम मोदी ने 15 अगस्त, 2014 में प्रधानमंत्री जनधन योजना की घोषणा की थी. जिसको बाद इसको 28 अगस्त, 2014 को औपचारिक रूप से पूरे देश में लागू किया गया था. इस योजना के जरिए बैंकों ने घर-घर और गांवों में जा जाकर लोगों को जोड़ा. जिसके बाद 8 अगस्त 2018 कर कुल 81,197 करोड़ रुपये जमा हुए थे.

    पंजाब में 8.76 लाख खाते खाली

    इस योजना के तहत पंजाब में 66.28 लाख खाते खोले गए थे, जिनमें से 30 जून, 2018 तक तकरीबन 8.76 लाख जनधन खातों में जीरो बैलेंस रहा है. सबसे अधिक जीरो बैलेंस खाते आईसीआईसीआई बैंक में हैं. दूसरे नंबर पर कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईडीबीआई बैंक में हैं. आपको बता दें, हरियाणा में कुल 65.82 लाख खाते खोले गए थे जिनमें 30 जून 2018 तक 6.50 लाख जीरो बैलेंस खाते थे.

    • TAGS
    • Bank Account
    • Janhanan Account
    • Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana
    • Rajasatta Express
    • RBI
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleसंयुक्त राष्ट्र संघ के पहले अश्वेत महासचिव कोफी अन्नान का निधन, नोबेल पुरस्कार से हुए थे सम्मानित
      Next articleउत्तर प्रदेश की नदियों में विसर्जित की जाएंगी वाजपेयी की अस्थियां
      Rajsatta Express

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      वरुण धवन की फिल्म ने क्लैश के बावजूद 11 करोड़ कमाए: पहले दिन शानदार ओपनिंग

      मानव सुथार का जादुई डेब्यू: छह महीने बाद टेस्ट में भारत की वापसी, युवा स्पिनर को मिला मौका

      CBSE का बड़ा फैसला: 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अब पूरी तरह अपने पोर्टल पर

      ABOUT US
      राजसत्ता एक्सप्रेस की यात्रा साप्ताहिक समाचार पत्र के रूप में छह वर्ष पूर्व उत्तराखंड से शुरू हुई थी। सार्थक भूमिका निभाते हुए राजसत्ता एक्सप्रेस अपना विस्तार करके उत्तर प्रदेश पहुंच चुका है। यह वेब पोर्टल और वेब चैनल किसी भी अन्य मीडिया संस्थान की तरह उसी राह पर चलने की कोशिश है जो वक़्त की मांग है।
      Contact us: [email protected]
      • Privacy Policy
      • Term & Conditions
      • About
      © 2025 [email protected] All rights reserved.
      MORE STORIES

      वरुण धवन की फिल्म ने क्लैश के बावजूद 11 करोड़ कमाए:...

      Rajsatta Express - June 6, 2026 0

      मानव सुथार का जादुई डेब्यू: छह महीने बाद टेस्ट में भारत...

      Rajsatta Express - June 6, 2026 0

      CBSE का बड़ा फैसला: 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अब...

      Rajsatta Express - June 6, 2026 0