वीडियो: मंदसौर बलात्कार आरोपी को भाजपा नेता ने जड़ा थप्पड़

भोपाल: भाजपा नेता विनय दुबेला ने मंदसौर रेप के आरोपी को कोर्ट जाते हुए थप्पड़ लगा दिया. जिस वक्त दोषी पर हमला हुआ उस वक्त उसे मंदसौर में एक नाबालिग से रेप के मामले में दोषियों को सजा की सुनवाई के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा था.

विडियो में देखा जा सकता है कि जब पुलिस आरोपियों को कोर्ट में ले जाने के लिए गाड़ी से उतारकर आगे बढ़ी तो विनय दुबेला ने उनमें से एक आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया.

हालांकि उनके थप्पड़ मारे जाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के इर्द-गिर्द घेरा बंदी कर दी और उन्हें कोर्ट ले गए. बता दें कि कोर्ट ने दोनो आरोपियों को मंदसौर बलात्कार मामले में मौत की सजा का फैसला सुनाया है.

बलात्कार की इस घटना के बाद पूरे मध्यप्रदेश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था औऱ महिलाओं  की सुरक्षा को लेकर भी प्रश्न उठे थे.