जापान पूर्व PM शिंजो आबे पर आत्मघाती हमला ,नारा शहर में एक भाषण के दौरान हमलावारों ने चलाई गोली !

जापान के नारा शहर में पूर्व PM शिंजो जूबे को गोली मारी गई !
जापान से अभी बड़ी खबर निकल कर आ रही है। जापान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर आत्मघाती हमला हुआ है ,आबे पर गोली चलाई गई। प्रारंभिक खबरों में कहा गया है कि वह जख्मी हो सकते हैं। साइट पर NHK के एक रिपोर्टर ने कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह प्रतीत हो रहा था और आबे को लहू लुहान देखा गया। 

यह  आत्मघाती हमला  जापान के नारा शहर में हुआ। जापान की न्यूज एजेंसी NHK ने यह खबर दी है। एक अन्य सूत्र  में कहा गया है कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में वे भाषण दे रहे थे ,इसी दौरान गिर गए। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह जख्मी  हो सकते हैं। साइट पर NHK के एक रिपोर्टर ने कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह लग रहा था और उनको खून से लतपथ देखा गया।