Lucknow: ACS होम को अतिरिक्त प्रभार, ACS ऊर्जा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया

Lucknow: ACS होम को अतिरिक्त प्रभार, ACS ऊर्जा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस समय की बड़ी ख़बर सामने आ रही है। शासन ने ACS होम अवनीश अवस्थी को ऊर्जा का अतिरिक्त प्रभार भी सौप दिया है। अभी तक पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज प्रमुख सचिव ऊर्जा का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे थे। इस बारे में नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। एम देवराज पॉवर कॉरपोरेशन के चेयरमैन के पद पर बने रहेंगे।

अपर मुख्य सचिव को अतिरिक्त चार्ज

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक बड़ा बदलाव करते हुए अवनीश अवस्थी को गृह के साथ ACS ऊर्जा का एडिशनल चार्ज भी सौप दिया है। साथ ही एम देवराज को प्रमुख सचिव ऊर्जा के पद से हटा दिया गया है। हालांकि देवराज के पास अभी भी CMD सहित कई प्रभार हैं। इस फैसले से योगी सरकार ने ऊर्जा विभाग में अवनीश अवस्थी को एंट्री दे दी है।