सर्वोच्च न्यायालय का बड़ा फैसला- ‘अग्निपथ’ से जुड़ी सभी याचिकाएं दिल्ली उच्च न्यायालय स्थानांतरित

सर्वोच्च न्यायालय का बड़ा फैसला- ‘अग्निपथ’ से जुड़ी सभी याचिकाएं दिल्ली उच्च न्यायालय स्थानांतरित
केंद्र सरकार द्वारा लाई गई सेना की नई भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ योजना से जुड़ी सभी याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने केरल, पंजाब और हरियाणा, पटना और उत्तराखंड के हाईकोर्ट से भी अग्निपथ के खिलाफ सभी जनहित याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने के लिए कहा है।

अग्निपथ स्कीम के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में तीन याचिकाएं दाखिल की गई थी

अग्निपथ योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाएं दाखिल की गई थीं। जिनमें इस योजना पर फिलहाल रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने ये भी मांग की थी कि जो सेना की नौकरी पाने की प्रक्रिया में हैं उन पर ये योजना लागू नहीं की जानी चाहिए।