Banda Boat Accident: बांदा जिले में लोगों से भारी नाव यमुना में समाई , 32 लापता, योगी ने जताया दुख

UP News: बांदा जिले में लोगों से भारी नाव यमुना में समाई , 32 लापता, योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जा रही महिलाओं से भरी नाव यमुना नदी की बीचों बीच पलट गई । इस हादसे में  32 लोग लापता हो गए है। 15 लोग तैरकर किनारे आए । वहीं, तीन लोगों का शव बरामद हुआ हैं।  बृहस्पतिवार को दोहपर  लगभग 3:10 बजे मर्का थाना क्षेत्र के कस्बे से फतेहपुर के असोथर जा रही नाव का यमुना नदी के बीच में पहुंच गई , तो पतवार टूट गई। इससे नाव का संतुलन बिगड़ा।

इसी बीच कई लोग नाव से कूद गए। इससे पलट कर नदी में समा गई। नाव में  लगभग 50 लोग सवार थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन पुलिस बल के साथ पहुंचे। गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है। इसके साथ ही प्रयागराज व लखनऊ से SDRF की टीम बुलाई गई है। एसपी  अभिनंदन का कहना है कि नाव में लगभग 35 लोग बैठे थे।

इनमें से 15 लोग सुरक्षित तैरकर बाहर आ गए, जबकि 17 लोग अभी भी गायब हैं। किशन (01), राजरानी (40), फुलवा(45) के शव मिले हैं।

मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जताया दुःख “जनपद बांदा अंतर्गत यमुना नदी में नाव हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद व दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।”