up assembly monsoon session 2022: विधानसभा में बवाल ,एसपी विधायकों ने लगाए नारे ,शांत होने पर प्रारंभ हुई सदन की कार्यवाही

up assembly monsoon session 2022: विधानसभा में बवाल ,एसपी विधायकों ने लगाए नारे ,शांत होने पर प्रारंभ हुई सदन की कार्यवाही

आज उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है। सदन का कामकाज शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने नारेबाजी करना प्रारंभ कर दिया। हालांकि, नारेबाजी के कुछ देर बाद कार्यवाही प्रारंभ हो गई।

सपा आज विशेषाधिकार हनन का सामुहिक नोटिस सदन में पेश करेगी। कल विधानसभा की कार्रवाई में भाग लेने जा रहे सपा दफ्तर से विधानसभा तक विधायकों के पदयात्रा को पुलिस ने रोक दिया था। जिस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत सभी विधायक व कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए थे।

एसपी विधायक राकेश सिंह ने कहा कि “एमएलए सदन में भाग लेने गाड़ी से जाएंगे, पैदल जाएंगे या साइकिल से जाएंगे ये वो स्वयं निर्धारित करेंगे। सरकार के इशारे पर सदन में जाने से विधायकों को रोकना अनैतिक व असंवैधानिक है। हमें विशेषाधिकार प्राप्त है इसलिए हम विशेषाधिकार नोटिस के जरिए सदन में इस मुद्दे को उठाएंगे।”