Bhagwat-Ilyasi Meeting: मोहन भागवत ने की इमाम प्रमुख इल्यासी से भेट ,दिल्ली की मस्जिद में पहुंचे RSS प्रमुख

Bhagwat-Ilyasi Meeting: मोहन भागवत ने की इमाम प्रमुख इल्यासी से भेट ,दिल्ली की मस्जिद में पहुंचे RSS प्रमुख

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ऑल इंडिया इमाम आर्गनाइजेशन के प्रमुख इमाम डॉ. इमाम उमर अहमद इल्यिासी से मिले हैं। इससे पहले मोहन भागवत से पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर एसवाई कुरैशी और दिल्ली के पूर्व एलजी नजीब जंग समेत कई मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक ग्रुप ने मुलाकात की थी।

इमाम प्रमुख इल्यिासी से मुलाकात के लिए RSS प्रमुख भागवत दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद स्थित उनके दफ्तर पहुंचे।संघ ने हाल ही मुस्लिमों से संपर्क बढ़ाया है और भागवत ने समुदाय के नेताओं के साथ कई मीटिंग की हैं।

संघ मुखिया ने कुछ मुस्लिम नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है। भागवत से मिलने वाले नेताओं में दिल्ली के पूर्व एलजी नजीब जंग, पूर्व इलेक्शन कमिश्नर एसवाई कुरैशी, जमीरुद्दीन शाह, सईद शेरवानी और शाहिद सिद्दिकी के नाम शामिल हैं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संगठन महामंत्री रामलाल की पहल पर हुई इस भेट में भी दोनों समुदायों के मध्य मतभेद को दूर करने के लिए संभावित प्रयासों पर बातचीत की गई।